चमोली- नीति घाटी के मेहरगांव में 4 आवासीय मकानों में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए आशियाने

मोली जनपद में नीती घाटी के मेहरगांव कैलाशपुर में चार आवासीय मकानों में अचानक आग लग गई। इस दौरान सभी मकान स्वाह हो गए। इन दिनों इन गांवों के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों पर जनपद के निचले क्षेत्रों में हैं, जबकि कुछ लोग गांव में ही हैं। मकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर मलारी में स्थित चौकी से आईटीबीपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। मगर आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्र शेखर वशिष्ठ ने बताया कि मकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आजकल लोगों ने अपने मकानों को छोड़ा हुआ है। गांव में भालू ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है। इसी को देखने कुछ लोग गांव में गए थे। आईटीबीपी को मौके पर भेजा गया है। आग बुझने का प्रयास किया जा रहा है।

 

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…