देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती..डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी समेत कई पदों पर मौका

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर बंपर नौकरियां निकाली है। डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, दंत हाईजिनिस्ट, एएनएम के 900 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से इन पदों की भर्ती शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजिनिस्ट के 30 पद, नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के 103 पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद व एएनएम के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा चिकित्साधिकारियों के 287 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 13 वर्षों में आठ बड़े हेलीकॉप्टर हादसों में 48 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…