Bihar-  बिहार में भीषण हादसे में 4 युवकों की मौत, दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक में आग भी लगी

Spread the love

रोहतास जिले से बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे चार युवकों की मौत हो गई। घटना जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरांव मौना मोड़ के पास हुई। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डेहरी प्रयाग बिगहा निवासी उमा शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार, मंगीतपुर गांव निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा, डालमियानगर निवासी संजय तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी और रामडिहरा गांव निवासी सदन सिंह के पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं।

 

नासरीगंज जा रहा था विकास
बताया जा रहा है कि विकास तिवारी अपने दोस्त बंटी शर्मा के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से नासरीगंज जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक उछलकर अलग-अलग दिशा में सड़क पर जा गिरे। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

 

एक बाइक में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इतना ही नहीं, हादसे के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आयरकोठा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

और पढ़े  नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अमित शाह और नितिन नवीन, नामांकन प्रकिया जारी

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: ‘युवाओं के बाद बिहार से CM का भी पलायन’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर PK का तंज

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ बिहार से युवाओं का पलायन…


    Spread the love

    Bihar- चापाकल का पानी पीने से प्राइमरी स्कूल के 12 बच्चे बीमार, कराया गया भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित भैंसही रिफ्यूजी प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों ने विद्यालय के चापाकल का पानी पीया…


    Spread the love