Closed: कोहरे और सर्दी के कारण आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, आदेश जारी

Spread the love

रेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया।

 

जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

 

बरेली समेत पूरा जिला दो दिन से घने कोहरे की चपेट में है। बुधवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकली। सर्द हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इससे पूर्व मंगलवार का दिन 10 साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। 

तीन दिन कोहरे का आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का अरिंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बरेली समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है।बीते 10 वर्षों में 16 दिसंबर का तापमान
वर्ष       – अधिकतम तापमान

2025    – 16.3
2024   –  21.9
2023  –  21.9
2022  – 21.6
2021  – 22.5
2020  – 19.3
2019  – 20.5
2018 – 20.6
2017 – 18.8
2016  – 21.9
2015  – 21.0

और पढ़े  एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love