UP: राहुल के खिलाफ केस की सुनवाई अब लखनऊ की अदालत में होगी, HC ने केस ट्रांसफर की अर्जी मंजूर की

लखनऊ राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चल रहे एक मामले को लखनऊ ट्रांसफर किया जाएगा। अब इस मामले की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में होगी। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को सुनवाई के बाद आदेश दे दिया है। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याची की स्थानांतरण अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर सवाल उठाए हैं। उसके द्वारा दाखिल अपराधिक परिवाद पर सुनवाई रायबरेली की विशेष कोर्ट में चल रही है। इस पर शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके आग्रह किया था कि यह केस लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया जाए क्योंकि उन्हें रायबरेली में उसकी जान को खतरा है।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा था कि स्थानीय परिस्थितियों के कारण निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। वादी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से ,रायबरेली की अदालत में चल रहे परिवाद को लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर करने की गुहार की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…