संसद का शीतकालीन सत्र- संसद में आज दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर चर्चा की तैयारी, राज्यसभा में आ सकता है जी-राम-जी बिल

संसद के शीतकालीन सत्र में अब केवल दो कार्यदिवस बचे हैं। आज लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी- दिल्ली और इसके आसपास (NCR) वायु प्रदूषण के कारण उपजे गंभीर हालात पर चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी विपक्षी खेमे की तरफ से चर्चा की शुरुआत करेंगी। दूसरी तरफ राज्यसभा में सरकार विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पेश कर सकती है।

 

 

संसद में आज दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर चर्चा की तैयारी, राज्यसभा में आ सकता है जी-राम-जी बिल

संसद में आज दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर चर्चा की तैयारी की गई है। लोकसभा में केरल की वायनाड संसदीय सीट से निर्वाचित कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी प्रदूषण के कारण उपजे चिंताजनक हालात पर चर्चा करेंगी। राज्यसभा में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर लाए गए विकसित भारत जी-राम-जी बिल पेश किए जाने की संभावना है। बता दें कि लोकसभा में जी-राम-जी विधेयक पर विस्तार से हुई चर्चा के बाद देर रात बिल को मंजूरी दी गई। संसद का यह शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलना है, ऐसे में कार्यवाही स्थगित होने से पहले सरकार कुछ और अहम विधायी कार्यों के निपटारे पर भी जोर दे सकती है। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि प्रदूषण के मुद्दे पर चार घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

और पढ़े  डूसू चुनाव परिणाम: एबीवीपी का 3-1 से दबदबा, निर्दलीय के खाते में उपाध्यक्ष पद
  • Related Posts

    टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा…

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…