हरिद्वार: मदरसे में पढ़ने वाले 4 नाबालिग छात्र लापता,अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी टीमें

Spread the love

 

 

रिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसके साथ उसके तीन साथी दोस्त भी थे। सभी मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।

आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चारों बच्चे उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर कहीं चले गए। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर रवाना की गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  भारत चीन सीमा पर हादसा: माणा के पास खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलटा, युवक की मौत
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love