ऋषिकेश: रेलवे फाटक के पास हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Spread the love

 

षिकेश क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। बेहद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। वाहन काटकर शव निकाले जा सके।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 10:30 बजे के करीब एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार स्वामी की जानकारी निकाली।

कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई हैं। इन्हें फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस मौके पर पहुंची वहां जांच की। वाहन को क्रेन से काटकर ट्रक से अलग किया गया। शुरुआती जांच में दो मृतकों की पहचान हुई है।

इनमें से एक धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश और दूसरा हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश है। वहीं, देर रात तक अन्य दो मृतकों की पहचान की कोशिश जारी थी।

और पढ़े  टिहरी- Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल

…रफ्तार का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी। हादसे से पहले कार के चालक ने एक के बाद एक कई गाडि़यों को बेकाबू हालत में ओवरटेक किया था। जिसके बाद कार ट्रक से टकरा गई।


Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love