देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

 

 

रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीती 9 अगस्त 2025 से तपस्थली रांझावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। 14 दिसंबर उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसी दिन उसे हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल में रेफर कराया। जहां सोमवार को मौत हो गई। परिवार ने मौत के कारण और हालात की जांच करने की मांग की है।

और पढ़े  हल्द्वानी पहुंचे नितिन नवीन: कांग्रेस पर बरसे, कहा- दलितों का अपमान करने वाले कभी सम्मान नहीं कर सकते
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…