UP: राहुल के खिलाफ केस की सुनवाई अब लखनऊ की अदालत में होगी, HC ने केस ट्रांसफर की अर्जी मंजूर की

Spread the love

खनऊ राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चल रहे एक मामले को लखनऊ ट्रांसफर किया जाएगा। अब इस मामले की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में होगी। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को सुनवाई के बाद आदेश दे दिया है। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याची की स्थानांतरण अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर सवाल उठाए हैं। उसके द्वारा दाखिल अपराधिक परिवाद पर सुनवाई रायबरेली की विशेष कोर्ट में चल रही है। इस पर शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके आग्रह किया था कि यह केस लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया जाए क्योंकि उन्हें रायबरेली में उसकी जान को खतरा है।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा था कि स्थानीय परिस्थितियों के कारण निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। वादी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से ,रायबरेली की अदालत में चल रहे परिवाद को लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर करने की गुहार की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love