बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद अब गौरव ने की नई शुरुआत, सलमान को लेकर कही यह बात

गौरव खन्ना का मानना है कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद अब उनकी असली यात्रा शुरू हुई है। एक्टर ने बिग बॉस 19 का विजेता बनने के बाद अब अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने अपने सफर के बारे में बात की। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने अपनी बिग बॉस की यात्रा को भी याद किया।

 

पहले वीडियो में अपने सफर के बारे में की बात
अपने चैनल पर अपने पहले वीडियो में गौरव ने बचपन, शिक्षा और करियर को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अनुपमा से लेकर सेबिर्बिटी मास्टरशेफ तक के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि कई प्रशंसकों ने मुझसे सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के लिए कहा और आखिरकार मैंने अपने जीवन की एक झलक दिखाने का फैसला किया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मेरा पहला यूट्यूब वीडियो है।

 

 

मैंने खुद से किया था यह वादा
बिग बॉस 19 के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मेरे नजरिए से विजेता वह होता है जो अपनी गलतियों को नहीं दोहराता, जो ऐसा कुछ भी नहीं करता जिसे उसका अपना परिवार देखना पसंद न करे। हमेशा कहा जाता था कि बिग बॉस एक लड़ाई-झगड़े वाला शो है, लोग अपना आपा खो देते हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घर में जाने से पहले मैंने खुद से वादा किया था कि अपशब्दों का इस्तेमाल न करना, किसी के शरीर को लेकर शर्मिंदगी न करना और सब कुछ अपने तरीके से करना है। यह एक मजेदार सफर था।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

मृदुल और प्रणित का भी किया जिक्र
बिग बॉस के अपने साथी कंटेस्टें प्रणित और मृदुल तिवारी का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए गौरव ने कहा कि शो में जिन लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया या प्यार नहीं किया, मैं अगले शो में बेहतर करने की कोशिश करूंगा। मेरे दोनों छोटे भाई प्रणित और मृदुल ने मुझे बिठाकर समझाया कि मुझे सोशल मीडिया पर आना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। मुझे इस दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यह आप दोनों के लिए है, मैंने वादा किया था। आप दोनों इस क्षेत्र में मेरे सीनियर हैं, अगर मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करना। मुझे लाइव आना भी नहीं आता। यह मेरे लिए कुछ नया करने की कोशिश है।

 

सलमान को बोला खास थैंक्यू
बिग बॉस के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए गौरव ने स्वीकार किया कि वीकेंड का वार से मिले रिएक्शन ने उनके खेल में सुधार किया। उन्होंने कहा कि मैं सलमान सर का हमेशा आभारी रहूंगा। मैंने बिग बॉस उन्हीं के लिए किया था, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लोगों को लगता है कि वो वीकेंड एपिसोड में प्रतियोगियों को डांटते हैं, लेकिन असल में वो बीच-बीच में समझदारी से सुझाव देते हैं, जिससे आपका खेल बेहतर हो सके। मैं समझ गया था कि वो मुझसे अपने खेल में क्या बदलाव चाहते हैं, जबकि दूसरे लोग यह नहीं समझ पाए कि मैंने पहले ही खुद पर काम कर लिया था। वीडियो के अंत में गौरव खन्ना ने अपने फैंस और टेलीविजन के अपने साथियों का भी आभार जताया।

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान

फाइनल में इन्हें पछाड़कर जीती बिग बॉस 19 की ट्रॉफी
बिग बॉस 19 के फाइनल में गौरव खन्ना ने अपने साथी फाइनलिस्ट अरमान मलिक, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। फरहाना भट्ट शो की पहली रनरअप रहीं। गौरव इससे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के भी विनर रह चुके हैं।

  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…