हिमाचल- मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी..

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 83 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस मार्ग के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क सराज, थुनाग और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि पर्यटन, सेब व अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई और स्थानीय लोगों की आवाजाही में भी बड़ा सुधार आएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग पूरी होगी।

और पढ़े  हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 माह में CBSE स्कूलों में 2,000 और शिक्षकों की भर्ती, सुक्खू बोले- योग्यता के आधार पर होगी नियुक्ति

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन माह के भीतर 2,000 और शिक्षकों…

    हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास

    विदेश दौरे पर गए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभागों का कामकाज राज्य सरकार ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी…