यमुना एक्सप्रेस-वे दर्दनाक हादसा-: आग बुझी तो मिले कंकाल, 17 बैग में भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शरीर के हिस्से

Spread the love

थुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए हादसे के बाद का मंजर डरावना है। घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में लगी भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लाशें इस कदर जली हुई हैं, कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। 

सात बसों और तीन कारों में आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों को तो बचने का मौका ही नहीं मिला। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद बसों से कंकाल, खोपड़ियां और अधजलीं लाशें निकालीं गईं, तो देखने वालों का कलेजा कांप गया। आग इतनी भयानक थी कि एक्सप्रेस-वे पर सफेद पट्टी तक पूरी तरह पिघल कर मिट गई। कई लाश बसों की सीटों पर चिपकी हुईं मिलीं। पुलिस ने इन लाशों को बसों से बाहर निकाला। इनको 17 बैग में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। 

Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead

एंबुलेंस का सायरन और चीखें दहला रहीं दिल 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के बाद भयावहता का आलम कलेजा चीर रहा है। मृतक के परिजनों की चीखें और एंबुलेंस के सायरन की आवाज दिल दहला रही है। घायल अपनोंको तलाशते हुए बदहवास हालत में इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों का दिल कांप उठा।

 

राहत कार्य में जुटीं टीमें
हादसे के बाद मौके पर करीब 14 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं। 11 दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान टोल के पास ही टैंकरों की व्यवस्था की गई थी, जिससे दमकलों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़े। 

और पढ़े  अयोध्या: रंग, रस और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना दशरथ महल

 

तीन की हुई शिनाख्त
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन शिनाख्त अभी तक तीन की ही हुई है। शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। ऐसे में मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा।

Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
जिला प्रशासन द्वारा इस घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं हादसे के बाद जलीं सात बसों और तीन कारों को हाइड्रा मशीनों से हटाया गया। 


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान में हो रहे हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the love     ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब राजधानी लखनऊ के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। सोना-चांदी…


    Spread the love

    खुशखबरी: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आ गई होली के पहले सैलरी, चेक कर लें अकाउंट

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है। फरवरी माह की सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हो चुकी है। हालांकि इसे 28 फरवरी को आना था, लेकिन…


    Spread the love