अयोध्या- राम धुन के बीच गमगीन माहौल में वेदांती की अंतिम यात्रा ने किया भ्रमण, सरयू में दी गई जल समाधि

 

 

राम धुन के बीच गमगीन माहौल में गोलोकवासी डॉ. राम विलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा अयोध्या में नगर भ्रमण के साथ निकाली गई। अंतिम यात्रा हिंदू धाम आश्रम से प्रारंभ होकर जानकी महल से गुजरते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। रामपथ पर यात्रा ने राम मंदिर के सामने रामलला का दर्शन किया। इसके बाद हनुमंत लला के दर्शन कराए गए। इस दौरान पूरा नगर “जय श्रीराम” के उद्घोष और शोकाकुल वातावरण में डूबा रहा।

इसके बाद अंतिम यात्रा सरयू तट स्थित संत तुलसीदास घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और गमगीन माहौल के बीच उन्हें जल समाधि दी गई। संत, महंत, श्रद्धालु और अनुयायी नम आंखों से इस क्षण के साक्षी बने।

 

गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और प्रख्यात रामकथा वाचक डॉ. रामविलास दास वेदांती का मध्य प्रदेश के रीवां में रक्तचाप अचानक बढ़ जाने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से संत समाज और रामभक्तों को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उनका पार्थिव शरीर उनके आश्रम हिंदू धाम लाया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक वीवीआईपी, संत और महंत श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान अयोध्या में शोक का माहौल रहा और हर आंख नम दिखाई दी।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…