Accident: तेज आवाज और फिर… एक के बाद एक कई बसें टकराईं, हर ओर चीख-पुकार, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

Spread the love

त्तरप्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते माइल स्टोन-127 के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें सात बस और तीन छोटी गाड़ियां आपस में भिड़कर हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। करीब 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जो आपबीती बयां की है वह डरा देने वाली है। हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ, उस समय दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार अधिकतर लोग नींद में थे। पढ़ें…

 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम दिल्ली जा रहे थे और तभी… दृश्यता कम थी और अचानक एक तेज आवाज आई। हमने देखा कि बसें एक के बाद एक टकरा रही थीं… जब बस में आग लगी, तो लोग भागने और जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। मेरे परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई।”

 

एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, “दुर्घटना में लगभग 3-4 बसों में आग लग गई। हादसे के समय मैं सो रहा था। बस पूरी तरह भरी हुई थी। सभी सीटें भरी हुई थीं। दुर्घटना सुबह लगभग 4 बजे हुई।”

 

डीएम बोले- सीएम योगी ने दो लाख की आर्थिक मदद देने का दिया आदेश
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-127 पर एक भीषण दुर्घटना हुई। गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें आग लग गई, जिसके चलते 25 लोग घायल हुए और चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और हमें बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दी जाए।”

और पढ़े  अयोध्या- अब बिना नई विभागीय आईडी के कोई भी अधिकारी दुकान, होटल या रेस्टोरेंट में नहीं कर सकेगा जांच।

 

कम दृश्यता के कारण हुआ हादसा
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर एक दुर्घटना हुई। कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ। 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिसके परिणामस्वरूप सभी वाहनों में आग लग गई। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।”


Spread the love
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love