Accident: तेज आवाज और फिर… एक के बाद एक कई बसें टकराईं, हर ओर चीख-पुकार, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते माइल स्टोन-127 के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें सात बस और तीन छोटी गाड़ियां आपस में भिड़कर हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। करीब 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जो आपबीती बयां की है वह डरा देने वाली है। हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ, उस समय दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार अधिकतर लोग नींद में थे। पढ़ें…

 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम दिल्ली जा रहे थे और तभी… दृश्यता कम थी और अचानक एक तेज आवाज आई। हमने देखा कि बसें एक के बाद एक टकरा रही थीं… जब बस में आग लगी, तो लोग भागने और जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। मेरे परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई।”

 

एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, “दुर्घटना में लगभग 3-4 बसों में आग लग गई। हादसे के समय मैं सो रहा था। बस पूरी तरह भरी हुई थी। सभी सीटें भरी हुई थीं। दुर्घटना सुबह लगभग 4 बजे हुई।”

 

डीएम बोले- सीएम योगी ने दो लाख की आर्थिक मदद देने का दिया आदेश
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-127 पर एक भीषण दुर्घटना हुई। गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें आग लग गई, जिसके चलते 25 लोग घायल हुए और चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और हमें बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दी जाए।”

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच

 

कम दृश्यता के कारण हुआ हादसा
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर एक दुर्घटना हुई। कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ। 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिसके परिणामस्वरूप सभी वाहनों में आग लग गई। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।”

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…