भीषण हादसा: टैंकर से टकराया बेकाबू ट्रेलर, फिर 6 वाहनों के उड़े परखच्चे,3 लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

दयपुर जिले में पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार को एक के बाद एक छह वाहनों की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

 

पीर बावजी के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र में पीर बावजी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पत्थरों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसकी टक्कर एक टैंकर से हो गई। इसके बाद टैंकर की चपेट में तीन कारें भी आ गईं, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

 

कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि एक फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर के बाद कई लोग वाहनों के नीचे फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताई घटना की स्थिति
घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा के उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली ने बताया कि पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया, जिसके बाद एक-एक कर वाहन आपस में टकराते चले गए। उन्होंने बताया कि आठ से अधिक लोग अलग-अलग गाड़ियों में फंसे हुए थे।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया।

और पढ़े  रक्षा मंत्री राजनाथ के भतीजे की मौत, बस ने मारी टक्कर, शव को दिल्ली एयरलिफ्ट किया

पुलिस और प्रशासन की टीम क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करने के प्रयास में जुटी रही। देर तक हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Spread the love
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love