उत्तराखंड हाईकोर्ट : HC ने कहा- जिन-जिन स्थानों पर हुआ है अतिक्रमण DM कराएं जांच

Spread the love

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के वॉकवे मॉल के पास सड़क को चौड़ा नहीं करने के मामले में डीएम नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह अतिक्रमणकारियों और संबंधित पक्षों के साथ बैठक करें। जांच करें कि किन-किन स्थानों पर अतिक्रमण हुआ है। हाईकोर्ट ने नाले की स्थिति भी स्पष्ट करने के लि कहा है। हेमंत गोनिया के प्रार्थना पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। हेमंत गोनिया ने कहा था कि हल्द्वानी शहर नगर निगम बन चुका है। शहर की आबादी भी बढ़ी है। इससे शहर में ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है। सरकार ने तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क का चौड़ीकरण किया।

इसकी जद में आए दुकान, मॉल, सरकारी बिल्डिंग व दीवारों को हटाया गया लेकिन वॉकवे मॉल के पास सड़क को चौड़ा नहीं किया गया। ऊपर से मॉल स्वामी को सरकारी भूमि पर से रास्ता दे दिया जबकि यह जगह सरकार और सिंचाई विभाग की है। उस पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

 

प्रार्थनापत्र में सवाल किया गया है कि जब तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया है तो यहां पर क्यों नहीं किया गया। इसलिए यहां पर भी सड़क चौड़ी की जानी चाहिए। सरकारी भूमि पर हुआ अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। कहा गया कि इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को भी प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट पुलकित-सौरभ को जमानत नहीं...अंकिता हत्याकांड की अगली सुनवाई 20 जुलाई को, जानें...
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love