रुड़की: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़

 

 

कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।

 

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर एक हाथ निकला हुआ था। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ था।

लोगों का कहना था कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया कि करीब चार माह का भ्रूण है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को कौन छोड़कर गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़क हादसों पर SC सख्त, आठ महीने में 884 मौतें, बिना लाइसेंस कार्यालय में प्रवेश नहीं
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: प्रदेश में ई-पीएमएस व्यवस्था लागू, डीपीआर गठन, अब निर्माण योजनाओं की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

    राज्य में इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (ई-पीएमएस) व्यवस्था लागू हो गई है। अब लोक निर्माण विभाग समेत सभी निर्माण एजेंसियों का डीपीआर गठन, मंजूरी, वित्तीय स्वीकृति, जीओ से लेकर टेंडर…