देहरादून: हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचेगी सरकार, 17 से शुरू होगा अभियान, CM धामी ने दिए निर्देश

Spread the love

 

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 दिसंबर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है।

45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह विभाग, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, आयुष, पशुपालन, डेरी, मत्स्य विभाग, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग, पेयजल, सिंचाई, वन विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों से संबंधित विभागों के अधिकारी न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे।

 

ये सभी विभाग मिलकर बहुद्देशीय शिविर लगाएंगे, जिनमें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। शिविर के दौरान किसी भी गांव में सभी अधिकारी भ्रमण करेंगे। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर लगाने से पहले इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। हर सप्ताह में कम से कम दो से तीन कार्य दिवस में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में ये शिविर सुनिश्चित किए जाएं। इन शिविरों से पहले न्याय पंचायत स्तर तक योजनाओं के वंचितों का सर्वे भी कराया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  ईरान युद्ध: भारत को यूरिया के लिए चुकानी पड़ रही दोगुनी कीमत, सरकार ने रिकॉर्ड 25 लाख टन आयात का दिया ऑर्डर
  • Related Posts

    मन की बात- कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर, मन की बात में बोले PM मोदी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की…


    Spread the love

    हिल्टन होटल में 45 साल बाद फिर चलीं गोलियां,पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का मशहूर वॉशिंगटन हिल्टन होटल एक बार फिर अचानक सुर्खियों और दहशत के बीच आ गया है। यह वही जगह है, जिसने 45 साल…


    Spread the love