भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच आज रविवार को होगा मुकाबला, जानें कब-कहां देखे सकेंगे मैच

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच रविवार को एशिया कप के ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में यूएई को एकतरफा अंदाज में हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की थी और अब उसकी नजरें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देने पर टिकी होंगी। भारत ने यूएई को 234 रनों से हराया था और उस मैच के हीरो युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी रहे थे जिन्होंने  95 गेंदों पर नौ चौकों और 14 छक्कों की मदद से 171 रन बनाए थे।

 

वैभव पर फिर होंगी नजरें
पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजरें होंगी। वैभव पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उम्मीद रहेगी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दम दिखाएंगे। वैभव आक्रामक पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं और अगर पाकिस्तान के बल्लेबाज वैभव को नहीं रोक सके तो भारत एक बार फिर रनों की बरसात करने में सफल रहेगा।

क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। जब इस साल सितंबर में भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमें एशिया कप में आमने-सामने हुईं थी तो भारत ने फाइनल सहित किसी भी मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार क्रिकेट का मुकाबला खेला जा रहा था। उस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम लौट गए थे। भारत ने तभी से पाकिस्तान टीम के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपनाई हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जूनियर खिलाड़ी भी क्या सीनियर खिलाड़ियों के नक्शे कदम पर चलेंगे?

भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कुल 27 बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ है जिसमें से 15 बार भारत जीता है, जबकि 11 मौकों पर पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच टाई रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 10 बार भिड़ी हैं जिसमें से भारत चार और पाकिस्तान ने पांच मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है।

हम यहां आपको भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं…

और पढ़े  हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया...?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच 14 दिसंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मैच का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है। इसके अलावा सोनीलीव एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…