एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल- दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, ‘वोट चोरी’ को लेकर प्रदर्शन

Spread the love

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खासकर महिला कार्यकर्ता, उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। रैली में भीड़ उमड़ी है। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे।

 

भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार: अजय कुमार लल्लू
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि जो आज भाजपा है वो लोकतांत्रिक प्रणाली की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाध्यपत के रास्ते पर जाना चाहती है।’

कांग्रेस की रैली पर भाजपा का हमला
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की रैली पूरी तरह विफल होगी। कांग्रेस पार्टी अपने कर्मों की वजह से हार रही है और वे ये बात जानते हैं। वे ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर अपना दोष मढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस से उन्हीं के नेता सवाल पूछ रहे हैं, उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहा है। सवाल न उठे इसलिए वे लोग रैली कर रहे हैं। रैली में भीड़ बुलाकर भी कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि इसी दिल्ली की जनता ने उन्हें जीरो पर आउट किया था और बिहार के लोगों ने सिर्फ 6 सीटें दीं।’

और पढ़े  रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

क्या राहुल गांधी दिल्ली की वोट चोरी के विषय में बात करेंगे: सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं कि वे कोई भी जन जागृति का कार्य देश के अंदर करना चाहते हैं। लेकिन जिस दिल्ली के अंदर कांग्रेस वोट चोरी की शुरूआत कर रही है, इतनी बड़ी रैली कर रही है उसी दिल्ली में आज से एक साल पहले जब वोट चोरी हो रही थी, हमारे बड़े-बड़े नेता वोट चोरी के सबूत दिखा रहे थे तब कांग्रेस पार्टी चुप थी। आज एक साल बाद तक भी कांग्रेस उस पर चुप है। क्या राहुल गांधी दिल्ली की वोट चोरी के विषय में बात करेंगे या उससे बचेंगे? यदि बचते हैं तो उनका पूरा का पूरा नैरेटिव उनकी अपनी पार्टी के लिए है ये देश के लिए नहीं।’


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर…


    Spread the love

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love