Australia: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, 2 शख्स गिरफ्तार, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Spread the love

सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो हथियारबंद लोगों ने सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई राउंड गोलियां चलने के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिडनी मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीकांड में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक गोलीकांड के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच  जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बॉन्डी बीच पर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। रॉयटर्स ने कहा कि वह इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे।

और पढ़े  US-ईरान के बीच शांति समझौता: ट्रंप की घोषणा के बाद तेल बाजार में नरमी, जानिए डील से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर एक ताजा पोस्ट में बताया कि बॉन्डी बीच पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करे।

पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love