अब ओडिशा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग,भुवनेश्वर में दिखा धुएं का गुबार

Spread the love

डिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां के लोग डर गए और मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची। आग से निकलते धुएं की मोटी परत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है।

अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। फायरब्रिगेड के कर्मचारी पूरे प्रयास से आग पर काबू पाने में लगे रहे। उनकी तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गोवा नाइट क्लब के बाद अब भुवनेश्वर के क्लब में आग
बता दें कि यह घटना गोवा में हाल ही में हुई एक बड़े नाइटक्लब आग हादसे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोग जान गंवा चुके थे। इस घटना के बाद ओडिशा फायर और इमरजेंसी सर्विसेज ने राज्यभर में सभी रेस्तरां और 100 से ज्यादा सीट वाले प्रतिष्ठानों का ऑडिट कराने का आदेश दिया था। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम भविष्य में आग जैसी घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  मौसम- गुजरात से असम तक मानसूनी बारिश, बादल फटने से तबाही नुकसान की भरपाई के लिए राज्यों को कितनी मदद?
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love