रूसी मीडिया ने हटाया पाकिस्तानी PM शहबाज की बेइज्जती वाला वीडियो, सफाई में कही ये बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय शांति और विश्वास मंच पर पुतिन की ओर से शहबाज शरीफ को बुलावा नहीं आया तो वह अपने सहयोगियों के साथ जबरन बैठक में घुस गए। रूसी मीडिया आरटी इंडिया की ओर से यह दावा किया गया था।

गौरतलब है कि शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शांति और विश्वास मंच (पीस एंड ट्रस्ट फोरम) में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, रूसी मीडिया की ओर से यह पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ की इस हरकत से पाकिस्तान की दुनियाभर में बेइज्जती हो गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद आरटी इंडिया ने ये पोस्ट हटा दिए।

 

10 मिनट में ही कमरे से निकले शहबाज शरीफ
आरटी इंडिया ने वीडियो शेयर कर लिखा था कि शहबाज शरीफ कुर्सी पर बैठे इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने नाखून चबाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में शहबाज शरीफ को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बीच एक कमरे में चल रही बैठक के दरवाजे को जबरन खोलकर अंदर जाते देखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी ने लिखा था कि 40 मिनट से ज्यादा समय तक रूसी राष्ट्रपति का इंतजार करने के बाद पुतिन और एर्दोगन की बैठक के बीच में शरीफ जबरन घुस गए।

 

न्यूज एजेंसी ने कहा था कि शहबाज शरीफ बैठक वाले कमरे में गए, लेकिन वहां से 10 मिनट के अंदर ही बाहर आ गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की रूसी राष्ट्रपति से मिलने की बेताबी पर सवाल खड़े किए। दरअसल, पुतिन इस दौरान तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बैठक कर रहे थे। इसी वजह से शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

और पढ़े  कौन हैं अब्दुल अल-सैयद?: अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर रचा इतिहास, भारत से क्या है खास रिश्ता

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब शहबाज शरीफ ने खुद के साथ ही पाकिस्तान को भी दुनियाभर में मजाक का पात्र बनाया हो। शंघाई सहयोग संगठन के सितंबर में हुए शिखर सम्मेलन में भी वह पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पीछे भागते दिखे थे। जबकि इन दोनों नेताओं ने उन्हें खुद से नहीं बुलाया था।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पीएम की बेइज्जती होने के बाद पाकिस्तान में स्थित रूसी दूतावास ने व्लादिमीर पुतिन और शहबाज शरीफ की मुलाकात का एक नया वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शहबाज शरीफ को पुतिन के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

 

रूसी मीडिया ने दी क्या सफाई?
हालांकि, इस मामले के एक दिन बाद न्यूज एजेंसी आरटी इंडिया ने शहबाज शरीफ से जुड़ी पोस्ट हटा ली। एजेंसी ने इसे लेकर बयान जारी किया कि हमारी ओर से तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ के इंतजार के बारे में पहले की एक पोस्ट हटा दी है। एजेंसी ने कहा कि हो सकता है, यह पोस्ट घटनाओं को गलत तरीके से दिखा रही हो।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…