Pollution: फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा- 300 पार पहुंचा AQI, जहांगीरपुरी में 401, सांस लेना मुश्किल

दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजधानी में केवल दो दिन तक ‘खराब’ श्रेणी में हवा बरकरार रहने के बाद, हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 पार जा पहुंचा। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया है।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 347, आनंद विहार में एक्यूआई 386, अशोक विहार में 374, आया नगर में 255, बवाना में 365, बुराड़ी में 350, चांदनी चौक इलाके में 362 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू में 361, द्वारका सेक्टर 8 में 335, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 243, आईटीओ में 354, जहांगीरपुरी में 401, लोधी रोड 274, मुंडका 371, नजफगढ़ में 228, पंजाबी बाग में 360, रोहिणी 384, विवेक विहार 384, सोनिया विहार 338, आरकेपुरम 338, वजीरपुर में 382 दर्ज किया गया है।

शनिवार तक ‘बेहद खराब’ रहेगी हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

और पढ़े  विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर चुनाव आयोग?: छूटे वोटरों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जानें प्रक्रिया
  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में

    दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने…