अयोध्या : रामनगरी मे ड्रोन मिलने से घंटों हलकान रही अयोध्या पुलिस।

रामनगरी मे ड्रोन मिलने से घंटों हलकान रही अयोध्या पुलिस। छानबीन के बाद पता चला रेलवे विभाग कंस्ट्रक्शन का काम देख रहे आईओडब्ल्यू डिपार्टमेंट के इंजीनियरों द्वारा दिन में ली जा रही थी ड्रोन से फुटेज। ड्रोन के रिमोट से अनियंत्रित हो जाने के कारण अयोध्या में ड्रोन कैमरे के गिरने की आशंका। शहर में तैनात आईपीएस अधिकारी पलाश बंसल की गहन पड़ताल के बाद ड्रोन कैमरे की हुई शिनाख्त। राम नगरी में अलर्ट पुलिस कर रही अभी भी जांच पड़ताल। दिल्ली और यूपी के कई जगहों से संदिग्धो की आज बड़ी गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में अलर्ट पुलिस ने बड़ी ही मशक्कत के बाद करी ड्रोन की प्रथम दृष्टया शिनाख्त। अयोध्या पुलिस रेलवे के आईओडब्ल्यू डिपार्टमेंट के अफसरों से कर रही जानकारी। खुफिया एजेंसियां भी कर रही जानकारी। कोतवाली नगर क्षेत्र के उदया पब्लिक चौराहे के पास सड़क किनारे गिरा था ड्रोन कैमरा।

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…