उत्तरकाशी- भारत-चीन सीमा पर नेलांग में बनेगी पुलिस चौकी, शासन को प्रस्ताव भेजा, स्वीकृति मिलने का इंतजार

Spread the love

भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेलांग में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मोरी के दोणी सहित चिन्यालीसौड़ के जोगत और बनचौरा क्षेत्र में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसमें जनपद के एक बड़े क्षेत्र को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस चौकी में शामिल किया जाएगा। जिसमें नेलांग-जादूंग गांव को हर्षिल थाने के तहत शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोतवाली सहित धरासू और मोरी, पुरोला में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

 

पुलिस विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव के तहत हर्षिल थाने में नेलांग, कोतवाली में पिपली मंजकोट, धरासू में जोगत, बनचौरा, पुरोला में बर्नीगाड और मोरी में दोणी में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इनके बनने से भारत-चीन सीमा पर सेना, आईटीबीपी और पुलिस की चौकसी भी बढ़ जाएगी।

 

वहीं चिन्यालीसौड़ का जोगत और बनचौरा सहित मोरी का दोणी क्षेत्र भी दूरस्थ है। इन स्थानों पर पुलिस चौकी बनने से लोगों को मुख्य थानों तक पहुंचने के लिए करीब 50 से 80 किमी की दूरी बच जाएगी। एसपी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जनपद में नेलांग सहित छह नई पुलिस चौकियों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love