अल्मोड़ा: गंगा का कातिल कौन…3 थानों की पुलिस नहीं सुलझा पा रही है गुत्थी, 14 नवंबर को घर में हुई थी हत्या

 

 

ल्मोड़ जिले के सांगण साहू गांव में बुजुर्ग गंगा देवी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 25 दिन बाद भी तीन थानों की पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस कई बार खुलासे के करीब तक पहुंची। बावजूद इसके अब तक गंगा हत्याकांड मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

लमगड़ा ब्लाॅक के सांगण साहू गांव में 14 नवंबर की रात गंगा देवी (60) की घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ चुकी है। तब आरोपी बुजुर्ग महिला के गले से गलोबंद लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने हत्या के दो दिन बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। तब से हत्याकांड के मामले को सुलझाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक टीम कई बार खुलासे के भी करीब पहुंची। साक्ष्य की कमी के कारण आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

 

आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए तीन थानों की पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हुईं हैं। हत्याकांड में कुछ सुराग मिले हैं। मजबूत साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। प्रयास है कि जल्द से जल्द खुलासा होगा।

– देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…