₹228 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में सीबीआई की कार्रवाई, RHFL और अनमोल अंबानी समेत कई पर केस

 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करीब ₹228.06 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों वाली एक लिखित शिकायत मिलने के बाद रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), जय अनमोल अनील अंबानी, रविंद्र सुधालकर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों व सार्वजनिक अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में इन पर कथित रूप से मिलीभगत कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्रा बैंक) को वित्तीय नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप है।

CBI के मुताबिक, आरोपितों ने आपराधिक षड्यंत्र भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के साथ 420, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) के साथ 13(1)(डी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 के तहत दंडनीय अपराध किया है। एजेंसी ने कहा कि शिकायत में स्पष्ट रूप से आपराधिक कदाचार और वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख होने के कारण नियमित मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े  सबरीमाला मंदिर में भक्तों की सेहत से खिलवाड़: होटलों में मिला बासी खाना, निरीक्षण टीम ने कितना जुर्माना लगाया?
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…