Bihar- अब रोजाना होगी चारा घोटाला के एक केस की सुनवाई , लालू समेत कई आरोपी है इसमें

 

चारा घोटाले के एक मामले की सुनवाई अब रोज होगी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की विशेष अदालत में चारा घोटाले की आज से रोजाना सुनवाई होगी। यह निर्णय तब लिया गया जब सुप्रीम कोर्ट ने पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है। इसी को देखते हुए सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश कुमार ने यह आदेश दिया। अब इस मामले के सभी आरोपियों को तय की गई तारीखों पर शरीर कोर्ट में पेशी के आना पड़ेगी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कई तत्कालीन मंत्री, विधायक और आईएएस अधिकारी आरोपी हैं।

बताया जा रहा है कि 1996 में भागलपुर के बांका उप जिला कोषागार से पशुपालन विभाग में जाली बिल के आधार पर करीब 45 लाख की अवैध निकासी की बात सामने आई थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि सीबीआई को इस केस को सौंप दिया गया। सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 44 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

और पढ़े  बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली
  • Related Posts

    Bihar MLC Result- विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी, धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

    मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम…

    चारा घोटाला: लालू यादव की अपील पर आज से रोजाना सुनवाई, देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट करेगा फैसला

    चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के लालू प्रसाद यादव की अपील याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में आज से रोज नियमित सुनवाई शुरू होगी। उच्च न्यायालय…