अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर हो गया ध्वजारोहण, नहीं पड़ी मस्जिद की नींव,आवंटित है 5 एकड़ जमीन

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण भी हो गया। लेकिन, मस्जिद की अब तक नींव भी नहीं पड़ सकी है। राम मंदिर से 25 किलोमीटर दूर सोहावल के धन्नीपुर में प्रस्तावित स्थल पर मस्जिद के निर्माण शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। इसके पीछे वजह है कि इसका नक्शा भी अब तक स्वीकृत नहीं कराया जा सका है।

मस्जिद ट्रस्ट ने पुरानी डिजाइन में भी बदलाव कर दिया है। अब नए सिरे से नक्शा पास कराने के लिए 31 दिसंबर को आवेदन किए जाने की तैयारी है। इसके पहले नक्शा पास करवाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल आवेदन स्वतः निरस्त हो चुका है। इसके पीछे की प्रमुख वजह आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को ट्रस्ट की ओर से पूरा न किया जाना रहा।

 

मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित है

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने सोहावल के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां पर इस समय खुला मैदान है। इस पर बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और जानवर घास चराते हैं। इसी जमीन के एक हिस्से में मजार स्थापित है। इसमें जायरीन आते हैं और जियारत करते हैं।

शिक्षा केंद्र और कैंसर अस्पताल भी शामिल

इस प्रस्तावित स्थान पर ट्रस्ट ने एक एकड़ क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण प्रस्तावित किया है। जबकि, शेष चार एकड़ में अन्य सामुदायिक निर्माण किए जाएंगे। इसमें शिक्षा केंद्र और कैंसर अस्पताल भी शामिल है। फिलहाल मस्जिद ट्रस्ट की ओर से नए सिरे से डिजाइन तैयार कर नक्शा पास कराने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन किए जाने का मुस्लिम पक्ष बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नक्शा स्वीकृत होने के बाद मस्जिद का निर्माण शुरू होने की संभावना है।


Spread the love
और पढ़े  शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love