अयोध्या: इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर के बयान का विरोध किया

Spread the love

योध्या 6 दिसंबर बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर के बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले बाबर हमारे मसीहा नहीं हैं। इकबाल अंसारी ने कहा, “यह बयान गलत है और इससे हिंदू-मुस्लिम एकता को नुकसान पहुंचता है।इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा बरसी के अवसर पर कहा, “सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया है और मुसलमानों ने इसे मान लिया है। अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और शहर विकास की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने आगे कहा, “हम सभी को शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए।”गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में अयोध्या विवाद पर निर्णय दिया था, जिसमें कहा गया था कि विवादित भूमि राम लला विराजमान को दी जाएगी और मुस्लिमों को 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। इस निर्णय के बाद, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और शहर में शांति और भाईचारा बना हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  चंपत राय समेत तीन की सिस्टम आईडी निष्क्रिय, चढ़ावा गणना की नई व्यवस्था लागू, नए CEO की जल्द होगी नियुक्ति
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने…


    Spread the love