गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता,गौरव के खाते में आई ट्रॉफी,इतनी मिली इनामी राशि

Spread the love

बिग बॉस 19′ का सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ विनर का एलान भी हो चुका है। गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया।

 

Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman Khan Show Winner Announced Gaurav Khanna got BB19 Trophy

गौरव को मिली कितनी प्राइज मनी?
गौरव खन्ना इस शो में शुरुआत से मजबूत दावेदर रहे हैं। उन्होंने टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले जीता था। टॉप 5 में उनकी जगह पहले ही पक्की हो गई थी। फिर टॉप 2 में पहुंचे, जहां उनका मुकाबला फरहाना भट्ट से रहा। इसके बाद बतौर विनर उनके नाम का एलान हुआ है। गौरव को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये धनराशि इनाम में मिली है।

चर्चित एक्टर हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ। गौरव हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। उन्हें ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा गौरव ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ भी जीता।

जिसने उड़ाया मजाक, उसी को फिनाले में छोड़ा पीछे
गौरव खन्ना का मुकाबला फिनाले में फरहाना के साथ रहा। टॉप 2 में दोनों प्रतिभागी पहुंचे। गौर करने वाली बात यह है कि शो में रहते हुए फरहाना ने छोटे पर्दे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने गौरव खन्ना पर भी कटाक्ष किया था। तब सलमान खान ने गौरव का बचाव करते हुए फरहाना को फटकार लगाई थी। फाइनल में गौरव ने फरहाना को ही मात दी है। यह अपने आप में काफी दिलचस्प है।

और पढ़े  राजस्थान Weather: राजस्थान में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26-27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love