नैनीताल- नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान से नशे के खिलाफ जागरूक किया, कुल्हड़ में बांटा गया दूध।

 

 

नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को तल्लीताल रामलीला स्टेड के पास नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कुल्हड़ में दूध बांटा गया। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

पूरन सिंह मेहरा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ ही नशे को ख़त्म करने की मुहिम शुरू की है। पूरन मेहरा ने कहा आज नशे के खिलाफ दुष्परिणामों को हर कोई महसूस कर रहा है। सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अखिल साह, ममता जोशी, विमला अधिकारी, नासिर, राजेंद्र परगाई, रेनू पंत, नीरज डालाकोटी आदि रहे।
और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…