नैनीताल- नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान से नशे के खिलाफ जागरूक किया, कुल्हड़ में बांटा गया दूध।

 

 

शे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को तल्लीताल रामलीला स्टेड के पास नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कुल्हड़ में दूध बांटा गया। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

पूरन सिंह मेहरा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ ही नशे को ख़त्म करने की मुहिम शुरू की है। पूरन मेहरा ने कहा आज नशे के खिलाफ दुष्परिणामों को हर कोई महसूस कर रहा है। सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अखिल साह, ममता जोशी, विमला अधिकारी, नासिर, राजेंद्र परगाई, रेनू पंत, नीरज डालाकोटी आदि रहे।
और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…