बिग बॉस 19- बिग बॉस 19 को आज मिलेगा अपना विजेता, रेस में शामिल हैं ये पांच कंटेस्टेंट

Spread the love

लमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का आज फिनाले होने वाला है। इसके साथ ही आज बिग बॉस को एक नया विजेता मिल जाएगा।

पढ़िए….

सौ से ज्यादा दिनों तक चलने के बाद अब ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज यानी 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का फिनाले है और इसके साथ ही इसे मिल जाएगा अपना विनर। बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट में अरमान मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट शामिल हैं। फिनाले एपिसोड आज रात 9 बजे से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरु होगा। वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने की दुआ कर रहे हैं।

 

शुरू हुई फिनाले एपिसोड की शूटिंग

रात 9 बजे से प्रसारित होने वाले फिनाले एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अगले एक घंटे में पहला एविक्शन भी होने की संभावना है।

 

 

फाइनलिस्ट देंगे परफॉर्मेंस

फिनाले एपिसोड को लेकर शो के मेकर्स की ओर से लगातार नए प्रोमो जारी किए जा रहे हैं। इस बीच जारी नए प्रोमो में पांचों कंटेस्टेंट अपने-अपने अंदाज में स्टेज पर एंट्री ले रहे हैं और परफॉर्मेंस दे रहे हैं। प्रोमो में तान्या मित्तल एक बड़े से सिंहासन पर बैठी नजर आ रही हैं।

 

फिनाले में धमाल मचाएंगे कंटेस्टेंट

फिनाले एपिसोड में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस भी देंगे। शो के नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि अश्नूर कौर अभिषेक बजाज के साथ परफॉर्मेंस देंगी। जबकि अमाल मलिक, शहबाज बदेशा के साथ डांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जोड़ी स्टेज पर धमाल मचाएगी। फैंस को फिनाले का बेसब्री से इंतजार है।

और पढ़े  Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love