ऋषिकेश- देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, गन्ने के ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की मौत

Spread the love

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला, भानियावाला में यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर सामने चल रहे एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे हुए चालक को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकला गया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में परिचालक घायल हुआ है।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब एक वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर गाजियाबाद और घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ उतर प्रदेश बताया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love