अयोध्या: संविधान कमजोर करने की कोशिश में लगी है BJP : सांसद अवधेश 

Spread the love

 

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय पर शनिवार को विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करने की कोशिश में लगी है। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा प्रहार है।

कहा कि डॉ. आंबेडकर का संविधान हर नागरिक के अधिकारों का संरक्षक है। इसे बचाने के लिए जनता को जागरूक होना होगा। बाबा साहेब ने समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए जो व्यवस्था बनाई, आज उसे खतरे में डालने वाली ताकतों से सतर्क रहना जरूरी है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय और समानता की जो मशाल जलाई, समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा की सच्ची वारिस है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह, सरोज यादव, प्रवक्ता लवलेश पांडेय, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: श्रीरामायण बेला में राम-जानकी व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित
  • Related Posts

    होली पर हत्या- पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों…


    Spread the love

    वृंदावन- प्रेम मंदिर में रंगोत्सव की धूम भक्तों ने जमकर खेली होली, गूंजे ‘राधे-राधे’ के जयकारे

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों…


    Spread the love