चमोली: लाटू देवता मंदिर के कपाट 6 माह के लिए बंद, अब बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे

वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को विधि-विधान से आगामी छह माह के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने के दौरान कई श्रद्धालु मौजूद रहे और लाटू देवता के जयकारे लगाए। अब मंदिर के कपाट बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे।

बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पुजारी खीम सिंह नेगी ने दोपहर एक बजे आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। दोपहर एक बजे पूजा के बाद गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के कपाट बंद होते ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति ने यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया।

मंदिर के पुजारी खीम सिंह नेगी ने बताया कि परंपरा के अनुसार अब बैसाख की पूर्णिमा के दिन मंदिर के कपाट खुलेंगे। श्रद्धालुओं ने लाटू देवता से सुख, समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

मंदिर में क्या है यह आज भी रहस्य
लाटू देवता मंदिर में प्रवेश करते समय पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश करता है। मंदिर में पुजारी के अलावा कोई प्रवेश नहीं करता है जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 15 मीटर दूर मंदिर के बाहर से पूजा करते हैं। मंदिर के अंदर क्या है यह आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस, वन रैंक वन पेंशन से सैनिक कल्याण को बनाया हथियार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल…