उत्तराखंड / मसूरी : अचानक विकराल रूप धारण किया कैंपटी फॉल ने, दहशत में आए पर्यटक।

Spread the love

राज्य में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। वहीं, मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होने से कैंपटी फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। गनीमत रही कि पुलिस ने झरने में नहा रहे 250 से अधिक पर्यटकों को पहले ही दूर भेज दिया था।
फॉल में बड़े पैमाने पर पानी आने से आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों और लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की सूचना के बाद तत्काल कैंपटी फॉल में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद फॉल में नहा रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। 

वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसाती नाले-खाले सब उफान पर हैं, इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। कई जगह सड़क पर मलबा आने से लोग परेशान रहे। शहर में सोमवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। नालियां बंद होने से सड़कों पर पानी भर गया। कई बरसाती नाले उफान पर आ गए। कई घरों में पानी घुसने की सूचना है। गलोगी धार की पहाड़ी से बोल्डर आने से लोग परेशान रहे।

देहरादून मार्ग, कैंपटी मार्ग, धनोल्टी मार्ग में कई जगह पत्थर और मलबा आने से आवाजाही बाधित हुई। बारिश से सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंड भी बढ़ गई है। घना कोहरा छाने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उधर, माल रोड में प्रतिबंधित समय में वाहनों का प्रवेश नहीं थम रहा है।
इससे माल रोड का लुत्फ उठाने पहुंच रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिक अध्यक्ष ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शहर के गांधी चौक और भगत सिंह चौक स्थित बैरियर से माल रोड में वाहन लगातार प्रवेश जारी है।
इससे माल रोड पर अव्यवस्था की स्थिति रहती है। माल रोड पर सबसे अधिक परेशानी बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की रफ्तार से हो रही है। हरियाणा से आए पर्यटक जसविंदर सिंह ने कहा कि माल रोड पर वाहनों की भीड़ से घूमने फिरनेे में परेशानी होती है।
प्रतिबंधित समय में कम से कम वाहन चलने चाहिए। जिससे माल रोड और मसूरी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोगों को परेशानी न हो। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि कोशिश रहती है कि प्रतिबंधित समय में माल रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन न चलें, लेकिन कई लोगों के घर माल रोड पर ही हैं।

और पढ़े  नैनीताल-भवाली रोड पर हादसा-: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, 1 की मौत, दो घायल

Spread the love
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *