CM सावंत ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की जांच के दिए आदेश, अब तक हो चुकी 25 लोगों की मौत

Spread the love

 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अर्पोरा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब के प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अग्निकांड देर रात बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुआ। अर्पोरा गांव में स्थित यह लोकप्रिय स्थल राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल खोला गया था।

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। गोवा के पर्यटन इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी आग की घटना हुई है। 25 लोगों की मौत हुई। मैं रात डेढ़-दो बजे घटनास्थल पर पहुंचा, स्थानीय विधायक माइकल लोबो मेरे साथ थे। सभी अधिकारी भी वहां मौजूद थे। आग को आधे घंटे के भीतर काबू में किया गया। लेकिन जिस क्लब में यह घटना हुई, कुछ लोग वहां से बाहर निकल पाए, लेकिन कुछ नहीं निकल सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार लोग पर्यटक थे और बाकी क्लब के कर्मचारी थे। मैं उनके मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा, सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती छह लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। मैंने कॉलेज के डीन से बातचीत की है। हमने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। जांच में यह देखा जाएगा कि क्लब ने कौन-कौन सी अनुमतियां हासिल की थी और उन्हें किसने प्रदान किया।

और पढ़े  नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखा जाएगा कि आग सुरक्षा मानक और भवन निर्माण नियमों का पालन किया गया या नहीं। क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मुझसे संपर्क किया और सभी जानकारी मांगी। उन्होंने घायल लोगों के बारे में पूछा। मैंने पीएम को पूरी जानकारी दी। गोवा सरकार भविष्य में सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना फिर कभी न हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को गोवा के अर्पोरा में अग्निकांड में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायल लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love