हरिद्वार- बाबरी मस्जिद एलान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जो बाबर के साथ खड़े उनके साथ वही सलूक होगा

बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद सभी चारो धामो की पूजा उनके गद्दी स्थलों ऊखीमठ, पांडुकेश्वर, मुखबा और पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना की जाती है। शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यात्रा शुरू कर दी है।

अविमुक्तेश्वरानंद शीतकालीन चार धाम यात्रा पर रवाना हो गए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा भगवान की कृपया है कि उत्तराखंड में सनातनी चारधाम की यात्रा निर्वाहन रूप से कर पा रहे है ग्रीष्म काल मे जिन स्थानों पर चार धामो की पूजा होती है शीतकाल में वहाँ पहुँच पाना कठिन हो जाता है। जब से हम ज्योतिषपीठ पर आये है तब से शीतकालीन चारधाम यात्रा पर जा रहे है। शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार भी रुचि ले रही है जो बहुत ही अच्छी बात है।

 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक की ओर से बाबरी मस्जिद वाले एलान पर भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चेताया। बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाने को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा बाबर हमारे लिए आक्रांता था उसने हमारे ऊपर जुल्म ढाए हैं। अगर बाबर से जुड़ कर कोई व्यक्ति अपनी पहचान बताता है तो हम उसको भी आक्रांता ही समझेंगे और उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करेंगे।

भारत देश में आकर बाबर ने जो भी किया वो हमको पीड़ा पहुंचाने वाला काम किया और अगर आज की तारीख में कोई व्यक्ति उसी के साथ अपने आपको खड़ा रखता है की हम बाबर के लोग है तो ऐसे लोगो के साथ बाबर जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…