उत्तरकाशी- थुनारा गांव में भीषण आग से 3 मंजिला मकान राख, कई बकरियां, मुर्गे और खरगोश भी जल गए

 

त्तरकाशी तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम डामटी थुनारा में शनिवार तड़के हादसा हो गया। हरपाल सिंह राणा के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। ग्राम प्रधान द्वारा रात करीब तीन बजे सूचना दी गई।

आग की घटना में मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। भवन में रखा सामान भी राख हो गया। चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश भी आग में जल गए।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक मौके के लिए रवाना हुए।

और पढ़े  मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…