हल्द्वानी- नदी के किनारे अतिक्रमण पर होगा एक्शन, रकसिया नाले समेत इन जगहों पर भी 636 परिवार चिह्नित

 

 

कुमाऊं में नदियों से सटाकर अतिक्रमण कर बसे लोगों का चिह्नित किया जा रहा है। नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में ही देवखड़ी, रकसिया व कल्सिया नाले में 636 परिवार अतिक्रमण की जद में हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भी ऐसे इलाके हैं जहां नदी-नालों के किनारे लोगों ने जमीनों पर कब्जा कर निर्माण कर दिया है। प्रशासन की ओर से खतरे की जद में रह रहे परिवारों को खुद ही ऐसे स्थानों को छोड़ने की अपील की गई है।

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि देवखड़ी नाले पर लगभग 140 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इसमें से 137 को नोटिस जारी कर दिए हैं। रकसिया नाले के किनारे 384 परिवारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि कलसिया नाले पर 112 परिवार चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं।

 

6 कुमाऊं भर में नदियों या वाटर बॉडी के पास अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से स्वयं ही ऐसे स्थानों से हटने की अपील की गई है। अगर लोग खुद नहीं जाते तो सभी जिलों के अधिकारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त

और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…