उत्तराखंड- जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना की बढ़ोतरी, मिलेगी इतनी रकम

 

 

त्तराखंड में जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उप कारापाल से डीआईजी जेल तक के अधिकारियों को 20 रुपये के स्थान पर 300 रुपये प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा बंदी रक्षकों के वर्दी धुलाई भत्ते को भी 15 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

प्रभारी डीआईजी जेल मनोज कुमार आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह वर्दी धुलाई भत्ता कई दशकों से नहीं बढ़ाया गया था।

ऐसे में मांग की गई थी कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। इस पर शासन ने मंजूरी देकर इसे मुख्यमंत्री के पास स्वीकृति के लिए भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है।

और पढ़े  रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…