कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाला दिखाया- AI वीडियो पर भाजपा बोली- नामदार को कामदार बर्दाश्त नहीं…

Spread the love

 

 

कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं। रागिनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अब ई कौन किया बे।”

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

 

पूनावाला ने लिखा- पीएम मोदी एक गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। कांग्रेस ने पहले भी उनकी पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया था। उन्होंने पीएम को 150 बार गालियां दीं। उन्होंने बिहार में उनकी मां को गालियां दीं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

पहले भी एआई वीडियो की वजह से विवादों में घिरी थी कांग्रेस
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर कोई विवादास्पद वीडियो साझा किया। इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एक एआई वीडियो साझा किया था, जिस पर भाजपा भड़क गई थी। इस वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं। भाजपा ने तब कहा था कि यह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान है। बता दें कि हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में 99 साल की उम्र में निधन हो गया था।

और पढ़े  Israel-Iran War: हालिया हमलों में 7 ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत, तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

इससे पहले अगस्त के अंत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। मंच पर राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीरें लगी थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था, ‘मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह हम सबको छोड़कर चली गईं। राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद मेरी मां को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियां दी गईं। यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाला है।’


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love