संसद का शीतकालीन सत्र- शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

आज संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में पहले दोनों दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज सदनों की कार्यवाही सामान्य रहने के आसार हैं। लोकसभा में पहले 11 बजे से प्रश्नकाल चलेगा। राज्यसभा में भी सूचीबद्ध किए गए अहम विधायी कार्यों का निपटारा किया जाएगा।

 

राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस खारिज

राज्यसभा में कई प्रपत्र सदन के पटल पर रखे गए। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने कार्यस्थगन के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।

लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत

लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। संसद के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व सांसदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ। आज जन वितरण केंद्रों (PDS) से जुड़े सवाल पूछे गए। खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सांसदों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जरूरत के मुताबिक देशभर में फूड कॉपरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की तरफ से गोदाम हायर किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अन्नवितरण योजना के तहत हर महीने गरीब परिवार के लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं और चावल दिए जा रहे हैं।

Parliament Winter Session LIVE: शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल

संसद के शीतकालीन सत्र में 15 कार्यदिवसों की बैठक होनी है। पहले दोनों दिन की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। अब आज की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की संभावना है। कार्यवाही में व्यवधान न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार शाम लोकसभा स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक की। गतिरोध दूर करने के लिए उन्होंने सभी दलों के सांसदों से आम सहमति बनाने और लोकसभा की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की। ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्षी दल अपनी मांगों पर हंगामा करने के बजाय अब संसद में चर्चा और सरकार से सवाल करने का विकल्प चुनेंगे।
और पढ़े  धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को SC का झटका, जानिए पूरा मामला?
  • Related Posts

    दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ…

    कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती: 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें, क्या मरीजों का इलाज होगा कम खर्चीला?

    दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के मुनाफे को 30% तक सीमित कर दिया। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70% तक…