नैनीताल: 121 फड़ कारोबारियों को मिल गया ठिया

 

 

पालिका ने मनमानी करने वाले फड़ कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पालिका टीम कार्यालय के समीप बैठे कारोबारियों को हटाकर पहले से चिह्नित 121 लोगों को स्थान आवंटित करने में जुटी रही। दूसरे चरण में शेष को स्थान दिया जाएगा। पालिका ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर कारोबारियों का सामान जब्त किया जाएगा।

नई पालिका बोर्ड के गठन के बाद से पालिका कार्यालय के समीप पंत पार्क में फड़ कारोबारियों संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले सीमित क्षेत्र में कारोबार कर रहे लोग पालिका के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए हैं। सोमवार को ईओ के टोकने पर हुए विवाद के चलते मंगलवार को भी पालिका एक्शन मोड में रही। दोपहर में फड़ कारोबारियों व ईओ के बीच हुई वार्ता में 121 को स्थान आवंटन करना तय हुआ। इस पर अमल करते हुए पालिका फड़ कारोबारियों को बैठाने पर जुटी रही।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…