देहरादून: भालू के हमले में घायलों को मिलेगी 10 लाख तक अनुग्रह राशि, वन विभाग शासन को भेजेगा प्रस्ताव

 

 

वन विभाग भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की दशा में प्रभावितों को इलाज के लिए आवश्यकतानुसार 10 लाख तक की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। साथ ही जहां भालू के हमले ज्यादा हो रहे हैं, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान विभाग के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।

यह फैसला प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। अधिकारियों ने ग्राम स्तर तक जन जागरूकता, झाड़ी कटान आदि काम के लिए अतिरिक्त मानव शक्ति की बात रखी। पीसीसीएफ मिश्रा ने कहा कि वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती है, इसके लिए नियमानुसार वॉचर रखें जाएं। अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा गांव में ठहराव होता है। इस पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान करने का अनुरोध भी किया गया।

स्कूल का समय एक घंटा आगे बढ़ाएं
बैठक में गढ़वाल वन संरक्षक ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय भालू दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वन विभाग ने जिला प्रशासन से स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। बैठक में पीसीसीएफ एसबी सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, सुशांत पटनायक आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…